सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

झारखंड स्थापना पखवाड़ा के तहत पारंपरिक ग्रामप्रधानों को शॉल ओढ़ाकर किया गया सम्मानित

Traditional village heads felicitated with shawls under Jharkhand Foundation Fortnight.

राजनगर : झारखंड स्थापना पखवाड़ा के अवसर पर राजनगर प्रखंड के बान्दु पंचायत सचिवालय में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान पंचायत अंतर्गत विभिन्न गांवों के पारंपरिक ग्रामप्रधानों को शॉल देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में वर्तमान मुखिया श्रीमती सूर्यमनी मार्डी एवं उपमुखिया श्री सुनाराम मार्डी ने अपने हाथों से सभी पारंपरिक ग्रामप्रधानों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस पहल के माध्यम से गांवों की पारंपरिक व्यवस्था, सामाजिक नेतृत्व, सांस्कृतिक विरासत एवं ग्रामीण समाज के विकास में ग्रामप्रधानों के महत्वपूर्ण योगदान के प्रति सम्मान प्रकट किया गया।

इस अवसर पर वार्ड सदस्य आशीष कुमार पंच एवं रमेश हांसदा का विशेष योगदान एवं सहयोग सराहनीय रहा। कार्यक्रम के माध्यम से पारंपरिक ग्रामप्रधानों के प्रति सम्मान और उनके सामाजिक दायित्वों को महत्व देने का संदेश दिया गया।

झारखंड स्थापना पखवाड़ा के अवसर पर आयोजित इस सम्मान समारोह से पंचायत क्षेत्र में हर्ष और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

लोकप्रिय

रामगढ़ : बारीडीह पंचायत में JLKM का संगठनात्मक विस्तार, सर्वसम्मति से उमेश बेदिया बने पंचायत अध्यक्ष

सरायकेला : चांडिल-पुरुलिया NH-32/18 पर जामडीह फ्लाईओवर में फिर हादसा, बाइक सवार दो युवक घायल

राजनगर : भीमखंदा सेवा ट्रस्ट की सराहनीय पहल: मेगा निःशुल्क स्वास्थ्य मरीजों एवं रक्तदान शिविर आयोजित, 50 रक्तवीरों ने किया रक्तदान

चाकुलिया में 28 नवंबर से आम लोगों के लिए खुलेगा इकोलॉजिकल बायोडायवर्सिटी पार्क, CM हेमंत सोरेन करेंगे उद्घाटन

चाईबासा : आंगनवाड़ी प्रबंधन समितियों को सक्रिय बनाने की पहल, जनभागीदारी से पोषण एवं बाल विकास सेवाओं को मिलेगी मजबूती

रामगढ़ : मजदूरों की बहाली पर JLKM की पहल रंग लाई, 20 की जॉइनिंग पुरी, शेष 20 की जल्द होगी वापसी — रमेश कुमार महतो

जमशेदपुर : कार्तिक पूर्णिमा पर नदी घाटों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, विधायक सरयू राय ने दोमुहानी संगम में लगाई आस्था की डुबकी

राजनगर : ग्राम पंचायत डुमरडीहा में ग्राम प्रधानों को किया गया सम्मानित, मुखिया निमाय सोरेन ने की सराहना

सरायकेला : धान देखने खेत गए किसान को जंगली हाथियों ने पटक-पटक कर मार डाला

पश्चिमी सिंहभूम : दूरस्थ खरपोस गांव में रक्तदान शिविर का आयोजन, जिले के चार स्थानों पर आयोजित शिविर में कुल 310 यूनिट रक्त संग्रह