राजनगर : ग्राम पंचायत डुमरडीहा में ग्राम प्रधानों को किया गया सम्मानित, मुखिया निमाय सोरेन ने की सराहना
राजनगर : ग्राम पंचायत डुमरडीहा में मुखिया श्री निमाय सोरेन के नेतृत्व में ग्राम प्रधानों के सम्मान में एक समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न गांवों के ग्राम प्रधानों को उनके सामाजिक योगदान, ग्रामीण स्तर पर किए गए सराहनीय कार्यों तथा समाज के प्रति उनकी निष्ठापूर्ण सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।
समारोह को संबोधित करते हुए मुखिया श्री निमाय सोरेन ने कहा कि ग्रामीण विकास एवं सामाजिक व्यवस्था को मजबूत बनाने में ग्राम प्रधानों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। ग्राम प्रधान गांव की समस्याओं को समझने, ग्रामीणों के बीच आपसी समन्वय स्थापित करने तथा सामाजिक एकता और भाईचारे को बनाए रखने में अहम योगदान देते हैं। उन्होंने सभी ग्राम प्रधानों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनके अनुभव और सहयोग से पंचायत क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलती है।
इस सम्मान समारोह में रामप्रसाद महतो (राधानगर), महादेव पति (बुरुडीह), छोटू राम महतो (डुमरडीहा), लक्ष्मी नारायण महतो (सरगछिड़ा), मोटू महतो (सांजर), सुषेन महतो (लक्ष्मीपोसी), लोबिन महतो (लखीपुर) एवं लाखिंदर महतो (बारीडीह) सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान ग्राम प्रधानों के सामाजिक योगदान को सम्मान देते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया गया। समारोह सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस आयोजन को ग्रामीण नेतृत्व के सम्मान और आपसी सहयोग को बढ़ावा देने की एक सराहनीय पहल के रूप में देखा जा रहा है।
कार्यक्रम में पंचायत सचिव श्री रोशन पूर्ति तथा मेट अकलिया सरदार , सुकरात कैर्वत एवं सुदर्शन मुर्मू भी उपस्थित रहे।समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।


