रामगढ़ : मजदूरों की बहाली पर JLKM की पहल रंग लाई, 20 की जॉइनिंग पुरी, शेष 20 की जल्द होगी वापसी — रमेश कुमार महतो
*मजदूरों की बहाली के साथ न्यूनतम मजदूरी, PF और ESIC के अधिकार भी दिलाएगा JLKM:- रमेश कुमार महतो*
रामगढ़: झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) रामगढ़ के लगातार प्रयासों से श्रीराम प्लांट से निकाले गए मजदूरों की बहाली एवं उनके लंबित अधिकारों को लेकर सकारात्मक पहल हुई है। इस संबंध में JLKM पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने श्रम अधीक्षक महोदय से उनके कार्यालय में मुलाकात कर मजदूरों की समस्याओं को प्रमुखता से रखा। मजदूरों के हितों को गंभीरता से लेते हुए श्रम अधीक्षक महोदय ने त्वरित संज्ञान लिया और आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया। *इस संबंध में JLKM पार्टी के केंद्रीय मीडिया प्रभारी रमेश कुमार महतो ने कहा कि कंपनी से निकाले गए कुल 40 मजदूरों में से 20 मजदूरों की जॉइनिंग हो चुकी है, जबकि शेष 20 मजदूरों को भी अगले 1-2 दिनों के भीतर काम पर वापस रखने का आश्वासन दिया गया है। उन्होंने कहा कि मजदूरों के बुनियादी अधिकारों से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। न्यूनतम मजदूरी (Minimum Wages), पीएफ (PF), ईएसआईसी (ESIC), ग्रेच्युटी, बोनस, सुरक्षा उपकरण (Safety Equipment) एवं आईडी कार्ड जैसी लंबित मांगों को लेकर भी कंपनी प्रबंधन जल्द पहल कर रहा है*। वहीं, JLKM पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष रवि कुमार महतो ने कहा कि कंपनी प्रबंधन को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि अविलंब सभी मजदूरों की बहाली सुनिश्चित की जाए। निर्धारित समय-सीमा के भीतर मजदूरों की लंबित मांगों का समाधान नहीं होने पर जिला प्रशासन द्वारा नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
JLKM प्रतिनिधिमंडल ने मजदूरों की समस्याओं पर त्वरित संज्ञान लेने एवं सकारात्मक पहल करने के लिए माननीय श्रम अधीक्षक महोदय के प्रति आभार व्यक्त किया। अंत में JLKM पार्टी ने स्पष्ट किया कि मजदूरों के रोजगार, अधिकार, सम्मान और न्याय की लड़ाई आगे भी पूरी मजबूती के साथ जारी रहेगी। मजदूरों का शोषण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

