सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

रामगढ़ : बारीडीह पंचायत में JLKM का संगठनात्मक विस्तार, सर्वसम्मति से उमेश बेदिया बने पंचायत अध्यक्ष


रामगढ़ : दिनांक 23 नवंबर 2026 को झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) पार्टी के रामगढ़ जिला अंतर्गत पतरातू प्रखंड की बारीडीह पंचायत में संगठन विस्तार को लेकर कडरू इमली पेड़ के समीप एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पतरातू प्रखंड अध्यक्ष प्रयाग कुमार महतो ने की, जबकि संचालन जीवन गंझू ने किया। बैठक में सर्वसम्मति से बारीडीह पंचायत कमेटी का गठन किया गया। इसमें उमेश बेदिया को पंचायत अध्यक्ष बनाया गया। वहीं साहेब राम गंझू एवं अर्जुन मुंडा को उपाध्यक्ष, अमित गंझू को कोषाध्यक्ष, राजेश बेदिया को सचिव तथा सिकन्दर बेदिया को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में कैलाश गंझू, सुकर गंझू एवं नन्दकिशोर गंझू को शामिल किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारियों को पूरी ईमानदारी, निष्ठा एवं समर्पण के साथ निभाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष प्रयाग कुमार महतो ने कहा कि JLKM संगठन में सभी समुदायों के लोगों को जोड़कर संगठन को मजबूत बनाया जाएगा। बारीडीह पंचायत की मूलभूत समस्याओं एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता के साथ उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि झारखंड का सर्वांगीण विकास डॉ. जयराम कुमार महतो के नेतृत्व एवं विचारधारा से ही संभव है। पंचायत विस्तार कार्यक्रम में मुख्य रूप से केंद्रीय संगठन महासचिव राजेंद्र बेदिया, केंद्रीय महासचिव विजय कुमार साहू, केंद्रीय मीडिया प्रभारी रमेश कुमार महतो, एसटी मोर्चा जिला अध्यक्ष दिलीप बेदिया, जिला महासचिव गिरीशंकर महतो, एसटी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष हेमंत मुंडा, जिला सचिव शाह मोहम्मद, अजीत महतो, खिरोधर महतो, साहेब राम गंझू, राज कुमार गंझू, अमित गंझू, राम लखन बेदिया, नेहा कुमारी,निशा कुमारी, रीता कुमारी, मालती देवी, ललिता देवी, मनीषा देवी, नेहा कुमारी, सरस्वती कुमारी, सुरती देवी, सुमन देवी, मालों देवी, पैरों देवी, सिकंदर बेदिया, अर्जुन मुंडा एवं सोहन लाल ठाकुर सहित सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष उपस्थित थे।

लोकप्रिय

सरायकेला : चांडिल-पुरुलिया NH-32/18 पर जामडीह फ्लाईओवर में फिर हादसा, बाइक सवार दो युवक घायल

राजनगर : भीमखंदा सेवा ट्रस्ट की सराहनीय पहल: मेगा निःशुल्क स्वास्थ्य मरीजों एवं रक्तदान शिविर आयोजित, 50 रक्तवीरों ने किया रक्तदान

चाकुलिया में 28 नवंबर से आम लोगों के लिए खुलेगा इकोलॉजिकल बायोडायवर्सिटी पार्क, CM हेमंत सोरेन करेंगे उद्घाटन

चाईबासा : आंगनवाड़ी प्रबंधन समितियों को सक्रिय बनाने की पहल, जनभागीदारी से पोषण एवं बाल विकास सेवाओं को मिलेगी मजबूती

रामगढ़ : मजदूरों की बहाली पर JLKM की पहल रंग लाई, 20 की जॉइनिंग पुरी, शेष 20 की जल्द होगी वापसी — रमेश कुमार महतो

जमशेदपुर : कार्तिक पूर्णिमा पर नदी घाटों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, विधायक सरयू राय ने दोमुहानी संगम में लगाई आस्था की डुबकी

राजनगर : ग्राम पंचायत डुमरडीहा में ग्राम प्रधानों को किया गया सम्मानित, मुखिया निमाय सोरेन ने की सराहना

सरायकेला : धान देखने खेत गए किसान को जंगली हाथियों ने पटक-पटक कर मार डाला

पश्चिमी सिंहभूम : दूरस्थ खरपोस गांव में रक्तदान शिविर का आयोजन, जिले के चार स्थानों पर आयोजित शिविर में कुल 310 यूनिट रक्त संग्रह