सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सरायकेला : धान देखने खेत गए किसान को जंगली हाथियों ने पटक-पटक कर मार डाला

Seraikela: Farmer Trampled to Death by Wild Elephants While Visiting His Paddy Field

वन विभाग ने आश्रित को दिया 50 हजार नकद मुआवजा, बाकी राशि कागजी प्रक्रिया के बाद

सरायकेला-खरसावां जिले के  ईचागढ़ थाना क्षेत्र के धुंधाडीह टोला मुदीडीह गांव निवासी 58 वर्षीय किसान सुकराम उरांव को जंगली हाथियों ने पटक-पटक कर जान से मार दिया।

मिली जानकारी के अनुसार सुकराम उरांव रविवार को अहले सुबह गांव से करीब एक किलोमीटर दूर अपने खेतों में कटे हुए धान देखने गया था और घर वापस नहीं लौटा। काफी खोजबीन के बाद खेत के पास झाड़ी नुमा जगह पर क्षत-विक्षत शव बरामद किया गया।

सूचना मिलते ही प्रभारी वनपाल कैलाश महतो व ईचागढ़ थाना के एसआई सुधांशु कुमार, एएसआई मनिंदर सिंह दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया।

वन विभाग द्वारा तत्काल मृतक की पत्नी बीबी देवी को 50 हजार नकद राशि मुआवजा के रूप में दी गई। प्रभारी वनपाल कैलाश चंद्र महतो ने बताया कि अब सरकार द्वारा मुआवजा राशि 10 लाख कर दी गई है। कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद बाकी रुपये का भुगतान किया जाएगा एवं तीन वर्ष तक मृतक के आश्रित को 2-2 हजार रुपये पेंशन के रूप में दिया जाएगा।

थाना प्रभारी वरुण यादव ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया गया है। वहीं ग्राम प्रधान, वार्ड सदस्य एवं ग्रामीणों ने घटनास्थल पर जमे तीन हाथियों को गांव से भगाने की मांग की।

दर्जनों हाथियों का झुंड क्षेत्र में जमे रहने से ग्रामीणों में दहशत

ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के पिलीद, सालुकडीह, मुदीडीह, रघुनाथपुर, टीकर, कुटाम आदि जंगल-झाड़ियों में अलग-अलग गुटों में बंटे हाथियों का झुंड जमे रहने से किसान अपने खेतों में धान कटनी भी करने से डर रहे हैं। हाथियों द्वारा जान मारने की सूचना आग की तरह हर गांव में फैलते ही हाथी प्रभावित गांवों में दहशत का माहौल है। ग्रामीण किसानों ने क्षेत्र में जमे हाथियों को भगाने की मांग की है, ताकि धान कटनी निडर होकर की जा सके।एक तरफ वन विभाग द्वारा आज मृतक परिवार को मुहावाजा राशि दे रहे है।दूसरी ओर दलमा वाइल्ड लाइफ सेंचुरी हाथी द्वारा कुछले जा रहे हे।

लोकप्रिय

रामगढ़ : बारीडीह पंचायत में JLKM का संगठनात्मक विस्तार, सर्वसम्मति से उमेश बेदिया बने पंचायत अध्यक्ष

सरायकेला : चांडिल-पुरुलिया NH-32/18 पर जामडीह फ्लाईओवर में फिर हादसा, बाइक सवार दो युवक घायल

राजनगर : भीमखंदा सेवा ट्रस्ट की सराहनीय पहल: मेगा निःशुल्क स्वास्थ्य मरीजों एवं रक्तदान शिविर आयोजित, 50 रक्तवीरों ने किया रक्तदान

चाकुलिया में 28 नवंबर से आम लोगों के लिए खुलेगा इकोलॉजिकल बायोडायवर्सिटी पार्क, CM हेमंत सोरेन करेंगे उद्घाटन

चाईबासा : आंगनवाड़ी प्रबंधन समितियों को सक्रिय बनाने की पहल, जनभागीदारी से पोषण एवं बाल विकास सेवाओं को मिलेगी मजबूती

रामगढ़ : मजदूरों की बहाली पर JLKM की पहल रंग लाई, 20 की जॉइनिंग पुरी, शेष 20 की जल्द होगी वापसी — रमेश कुमार महतो

जमशेदपुर : कार्तिक पूर्णिमा पर नदी घाटों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, विधायक सरयू राय ने दोमुहानी संगम में लगाई आस्था की डुबकी

राजनगर : ग्राम पंचायत डुमरडीहा में ग्राम प्रधानों को किया गया सम्मानित, मुखिया निमाय सोरेन ने की सराहना

पश्चिमी सिंहभूम : दूरस्थ खरपोस गांव में रक्तदान शिविर का आयोजन, जिले के चार स्थानों पर आयोजित शिविर में कुल 310 यूनिट रक्त संग्रह