राजनगर : भीमखंदा सेवा ट्रस्ट की सराहनीय पहल: मेगा निःशुल्क स्वास्थ्य मरीजों एवं रक्तदान शिविर आयोजित, 50 रक्तवीरों ने किया रक्तदान
राजनगर (सरायकेला-खरसावां): समाज सेवा और मानवता की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से भीमखंदा सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में राजनगर प्रखंड अंतर्गत भीमखंदा स्थित ग्राम संसद भवन, मुंडाकटी में मेगा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा सेवाओं का लाभ उठाया।
इस शिविर की सबसे खास बात रही कि कुल 50 रक्तवीरों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों की जिंदगी बचाने के लिए अपना बहुमूल्य योगदान दिया। रक्तदान करने वाले सभी रक्तवीरों को आयोजकों की ओर से कमल, चप्पल, सेव , केला एवं जूस देकर सम्मानित किया गया। आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
सदर अस्पताल के ब्लड सेंटर की टीम ने संभाली रक्त संग्रह की जिम्मेदारी
रक्त संग्रह एवं रक्तदान शिविर के संचालन में सदर अस्पताल के ब्लड सेंटर से पहुंचे चिकित्सकीय एवं स्वास्थ्यकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इसमें डॉ. अनुपमा कुमारी, अरविंदु कुमार सिंह, चित्रा कुमारी, तनुजा कुमारी, मनोज महतो एवं रजनी हेस्सा सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी शामिल रहे।
राजनगर एवं सदर अस्पताल सरायकेला के चिकित्सकों ने की मरीजों की निःशुल्क जांच
शिविर में राजनगर अस्पताल एवं सदर अस्पताल सरायकेला से पहुंचे चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने विभिन्न प्रकार की बीमारियों से पीड़ित मरीजों की स्वास्थ्य जांच की। इस दौरान शैलेश चंद्र झा, देव प्रकाश सिंह, बी.के. सिंह, सूर्या शक्ति सिन्हा, पुनी कुमार, मौसमी चक्रवर्ती, पंकज सिंह, विनय कुमार एवं सौभाग्य रंजन देवरा बेहरा सहित चिकित्सकीय दल ने 250 मरीजों की जांच की। जांच के बाद सभी को नि:शुल्क दवाइयां भी उपलब्ध कराई गई।
कार्यक्रम का आयोजन भीमखंदा सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष- डॉ रुद्र प्रताप महतो, सचिव -गोपाल चंद्र महतो , कोषाध्यक्ष - तपन कुमार महतो के नेतृत्व में किया गया। शिविर को सफल बनाने में युगल किशोर महतो , नकुल महतो ,देवराज महतो, पुरुषोत्तम महतो ,सौरव महतो, भैरव महतो ,जानर्दर महतो ,सुभाष महतो, महावीर महतो , पप्पू महतो, छोटू राम महतो ,दीपक महतो एवं लखिन्द्र माझी सहित समस्त ग्रामवासियों का योगदान रहा।
आयोजकों ने कहां की रक्तदान महादान है। एक व्यक्ति द्वारा किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद मरीजों की जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। इस आयोजन से ग्रामीणों को नियमित स्वास्थ जांच कराने और रक्तदान के प्रति जागरूकता रहने का संदेश मिला। स्थानीय ग्रामीणों ने ट्रस्ट के इस प्रयास की सराहना की।



