सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पश्चिमी सिंहभूम : दूरस्थ खरपोस गांव में रक्तदान शिविर का आयोजन, जिले के चार स्थानों पर आयोजित शिविर में कुल 310 यूनिट रक्त संग्रह

*अजुमन-ए-इस्लामिया एवं जिला प्रशासन की संयुक्त पहल, सांसद जोबा माझी, विधायक निरल पूर्ति एवं उपायुक्त मनीष कुमार ने रक्तवीरों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित*

झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा के अवसर पर जिले में जनकल्याण, सामाजिक सहभागिता एवं स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से विभिन्न स्थानों पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसी क्रम में पश्चिमी सिंहभूम जिले के मझगांव प्रखंड अंतर्गत दूरस्थ खरपोस गांव में अजुमन-ए-इस्लामिया एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ सिंहभूम सांसद जोबा माझी, मझगांव विधायक निरल पूर्ति एवं उपायुक्त मनीष कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।


इस अवसर पर सांसद,  विधायक एवं उपायुक्त ने रक्तदान करने वाले रक्तवीरों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित एवं प्रोत्साहित किया। उन्होंने रक्तदाताओं के इस पुनीत कार्य की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान मानवता की सेवा का सर्वोत्तम माध्यम है। एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। समाज के प्रत्येक स्वस्थ एवं योग्य व्यक्ति को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए।


कार्यक्रम के दौरान जनकल्याणकारी गतिविधियों के तहत टीबी मरीजों के बीच पोषाहार का वितरण किया गया। वहीं, सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से लोगों के बीच हेलमेट वितरित किए गए। इसके अतिरिक्त गरीब, वृद्ध एवं दिव्यांगजनों के बीच कंबल का वितरण कर उन्हें राहत पहुंचाने की पहल की गई।


*जिला प्रशासन द्वारा रक्तदान के प्रति जागरूकता एवं जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिले के चार स्थानों पर रक्तदान शिविर आयोजित किए गए। इनमें सदर अस्पताल चाईबासा, अनुमंडल अस्पताल चक्रधरपुर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खूंटपानी तथा मझगांव प्रखंड के खरपोस गांव में आयोजित शिविर शामिल हैं। इन सभी शिविरों के माध्यम से कुल 310 यूनिट रक्त का संग्रह किया गया।*

जिला प्रशासन की इस पहल में सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय नागरिकों की सहभागिता ने सामुदायिक सहयोग और जनसेवा की भावना को और मजबूत किया है। जिला प्रशासन ने रक्तदान करने वाले सभी रक्तवीरों, आयोजन में सहयोग करने वाले अजुमन-ए-इस्लामिया के सदस्यों एवं सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के जनहितकारी आयोजनों में सक्रिय भागीदारी की अपील की।

लोकप्रिय

रामगढ़ : बारीडीह पंचायत में JLKM का संगठनात्मक विस्तार, सर्वसम्मति से उमेश बेदिया बने पंचायत अध्यक्ष

सरायकेला : चांडिल-पुरुलिया NH-32/18 पर जामडीह फ्लाईओवर में फिर हादसा, बाइक सवार दो युवक घायल

राजनगर : भीमखंदा सेवा ट्रस्ट की सराहनीय पहल: मेगा निःशुल्क स्वास्थ्य मरीजों एवं रक्तदान शिविर आयोजित, 50 रक्तवीरों ने किया रक्तदान

चाकुलिया में 28 नवंबर से आम लोगों के लिए खुलेगा इकोलॉजिकल बायोडायवर्सिटी पार्क, CM हेमंत सोरेन करेंगे उद्घाटन

चाईबासा : आंगनवाड़ी प्रबंधन समितियों को सक्रिय बनाने की पहल, जनभागीदारी से पोषण एवं बाल विकास सेवाओं को मिलेगी मजबूती

रामगढ़ : मजदूरों की बहाली पर JLKM की पहल रंग लाई, 20 की जॉइनिंग पुरी, शेष 20 की जल्द होगी वापसी — रमेश कुमार महतो

जमशेदपुर : कार्तिक पूर्णिमा पर नदी घाटों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, विधायक सरयू राय ने दोमुहानी संगम में लगाई आस्था की डुबकी

राजनगर : ग्राम पंचायत डुमरडीहा में ग्राम प्रधानों को किया गया सम्मानित, मुखिया निमाय सोरेन ने की सराहना

सरायकेला : धान देखने खेत गए किसान को जंगली हाथियों ने पटक-पटक कर मार डाला