सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सरायकेला: पदमपुर और गौगाडीह गांव में 100 केवी का नया ट्रांसफार्मर स्थापित, ग्रामीणों को बिजली संकट से मिली बड़ी राहत

Seraikela: New 100 KVA Transformer Installed in Padampur and Gaugadih Villages, Bringing Major Relief to Residents from Power Crisis.

सरायकेला : सरायकेला के अंतर्गत सीनी के महिदपुर पंचायत के पदमपुर, गौगाडीह गांव में बिजली के समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। पिछले दिनों से गांव में लगा ट्रांसफार्मर खराब हो जाने के कारण गांव के ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था साथ में छात्र-छात्राओं को शाम को पठन-पाठन करने में बहुत ही सुविधा हो रहा था। ग्रामीणों ने समस्या की जानकारी भाजपा प्रखंड अध्यक्ष मुरली प्रधान को दिया। प्रधान ने तत्काल इस की जानकारी झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा को दी। ग्रामीणों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने तत्काल उनके आप्त सचिव संजय बासु ने तत्काल संबंधित विद्युत विभाग के अधिकारियों से संपर्क किया और गांव पदमपुर, गौगाडीह के लिए 100 केवी का नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने की पहल की। विभाग की ओर से ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराई जाने के बाद गांव में बिजली आपूर्ति बहाल होने का रास्ता साफ हुआ।


 बुधवार दोपहर को लगभग तीन बजे भाजपा नेता मन्टु शर्मा, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष मुरली प्रधान ने गांव पहुंचकर फीता काट कर नया ट्रांसफार्मर का विधिवत उद्घाटन किया। ट्रांसफार्मर के चालू होने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल देखा गया। ज्यादातर छात्र-छात्राएं के मुंह में खुशी देखा गया। ग्रामीणों ने पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा को इस कार्य के लिए आभार व्यक्त एवं धन्यवाद दिया है। क्योंकि पिछले दिनों से बिजली नहीं रहने के कारण ग्रामीणों के साथ-साथ प्रथम-पाठन में छात्र-छात्राओं में बाधित था। मौके पर राजेंद्र प्रधान, चिंतन महतो, भावनी महतो, शंभू महतो, पंचमी लोहार, राजू, गणेश महतो, कृष्णा मुदी,हारधन मुदी, निरंजन सिंह, सत्य मुदी, परमेश्वर प्रधान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों उपस्थित थे।

लोकप्रिय

रामगढ़ : बारीडीह पंचायत में JLKM का संगठनात्मक विस्तार, सर्वसम्मति से उमेश बेदिया बने पंचायत अध्यक्ष

सरायकेला : चांडिल-पुरुलिया NH-32/18 पर जामडीह फ्लाईओवर में फिर हादसा, बाइक सवार दो युवक घायल

राजनगर : भीमखंदा सेवा ट्रस्ट की सराहनीय पहल: मेगा निःशुल्क स्वास्थ्य मरीजों एवं रक्तदान शिविर आयोजित, 50 रक्तवीरों ने किया रक्तदान

चाकुलिया में 28 नवंबर से आम लोगों के लिए खुलेगा इकोलॉजिकल बायोडायवर्सिटी पार्क, CM हेमंत सोरेन करेंगे उद्घाटन

चाईबासा : आंगनवाड़ी प्रबंधन समितियों को सक्रिय बनाने की पहल, जनभागीदारी से पोषण एवं बाल विकास सेवाओं को मिलेगी मजबूती

रामगढ़ : मजदूरों की बहाली पर JLKM की पहल रंग लाई, 20 की जॉइनिंग पुरी, शेष 20 की जल्द होगी वापसी — रमेश कुमार महतो

जमशेदपुर : कार्तिक पूर्णिमा पर नदी घाटों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, विधायक सरयू राय ने दोमुहानी संगम में लगाई आस्था की डुबकी

राजनगर : ग्राम पंचायत डुमरडीहा में ग्राम प्रधानों को किया गया सम्मानित, मुखिया निमाय सोरेन ने की सराहना

सरायकेला : धान देखने खेत गए किसान को जंगली हाथियों ने पटक-पटक कर मार डाला

पश्चिमी सिंहभूम : दूरस्थ खरपोस गांव में रक्तदान शिविर का आयोजन, जिले के चार स्थानों पर आयोजित शिविर में कुल 310 यूनिट रक्त संग्रह