सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

रामगढ़ : सोहराय पर्व झारखंड की पहचान, अस्मिता और समृद्ध लोकसंस्कृति का प्रतीक है — डॉ. जयराम कुमार महतो

Jlkm tiger Jairam Mahato

रामगढ़ :- रामगढ़ जिला अंतर्गत कुंदरूकला नवाडीह में बरदखूंटा सह सोहराय मेला समिति के तत्वावधान में पारंपरिक बरदखूंटा सह सोहराय मेले का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डुमरी विधायक सह झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के सुप्रीमो माननीय डॉ. जयराम कुमार महतो शामिल हुए। इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए डॉ. जयराम कुमार महतो ने कहा कि सोहराय पर्व झारखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति, परंपरा और पहचान का महत्वपूर्ण प्रतीक है। यह पर्व विशेष रूप से पशुधन और कृषि संस्कृति से जुड़ा हुआ है। फसल कटाई के बाद पशुधन के सम्मान, प्रकृति के प्रति कृतज्ञता तथा सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना के साथ इसे मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि सोहराय केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि झारखंड की पहचान, अस्मिता, परंपरा और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। हमारी संस्कृति ही हमारी पहचान है। ऐसे पारंपरिक पर्वों और मेलों के माध्यम से हम अपनी लोकसंस्कृति, रीति-रिवाजों और परंपराओं को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाते हैं। 


इसलिए अपनी सांस्कृतिक धरोहरों को संरक्षित एवं संवर्धित करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने आगे कहा कि हमारी संस्कृति, हमारी पहचान है और सोहराय पर्व झारखंड की शान है। इस अवसर पर आयोजन समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ JLKM के केंद्रीय, जिला, प्रखंड एवं पंचायत स्तर के पदाधिकारी तथा हजारों की संख्या में ग्रामीण महिला-पुरुष उपस्थित रहे। पूरे आयोजन में पारंपरिक संस्कृति, सामाजिक एकता और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

लोकप्रिय

रामगढ़ : बारीडीह पंचायत में JLKM का संगठनात्मक विस्तार, सर्वसम्मति से उमेश बेदिया बने पंचायत अध्यक्ष

सरायकेला : चांडिल-पुरुलिया NH-32/18 पर जामडीह फ्लाईओवर में फिर हादसा, बाइक सवार दो युवक घायल

राजनगर : भीमखंदा सेवा ट्रस्ट की सराहनीय पहल: मेगा निःशुल्क स्वास्थ्य मरीजों एवं रक्तदान शिविर आयोजित, 50 रक्तवीरों ने किया रक्तदान

चाकुलिया में 28 नवंबर से आम लोगों के लिए खुलेगा इकोलॉजिकल बायोडायवर्सिटी पार्क, CM हेमंत सोरेन करेंगे उद्घाटन

चाईबासा : आंगनवाड़ी प्रबंधन समितियों को सक्रिय बनाने की पहल, जनभागीदारी से पोषण एवं बाल विकास सेवाओं को मिलेगी मजबूती

रामगढ़ : मजदूरों की बहाली पर JLKM की पहल रंग लाई, 20 की जॉइनिंग पुरी, शेष 20 की जल्द होगी वापसी — रमेश कुमार महतो

जमशेदपुर : कार्तिक पूर्णिमा पर नदी घाटों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, विधायक सरयू राय ने दोमुहानी संगम में लगाई आस्था की डुबकी

राजनगर : ग्राम पंचायत डुमरडीहा में ग्राम प्रधानों को किया गया सम्मानित, मुखिया निमाय सोरेन ने की सराहना

सरायकेला : धान देखने खेत गए किसान को जंगली हाथियों ने पटक-पटक कर मार डाला

पश्चिमी सिंहभूम : दूरस्थ खरपोस गांव में रक्तदान शिविर का आयोजन, जिले के चार स्थानों पर आयोजित शिविर में कुल 310 यूनिट रक्त संग्रह