सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Jharkhand news : जब जेल और थाने में भी महिलाएं सुरक्षित नहीं, तो आखिर बहन-बेटियां जाएं तो जाएं कहां — टाइगर जयराम महतो

Jharkhand News: “When Women Are Not Safe Even in Jails and Police Stations, Where Are Our Sisters and Daughters Supposed to Go?” – Tiger Jairam Mahato

झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह डूमरी विधायक माननीय टाइगर जयराम महतो ने कहा कि सरायकेला के गम्हरिया थाना परिसर में सुरक्षा की गुहार लेकर पहुंची एक महिला के साथ थाने के भीतर ही पुलिसकर्मी द्वारा दुष्कर्म किए जाने का गंभीर आरोप पूरे पुलिस महकमे और कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़ा करता है। जिस पुलिस थाने को महिलाओं की सुरक्षा और न्याय का भरोसा देना चाहिए, यदि वहीं इस तरह की घटना सामने आए, तो आम महिलाएं अपनी सुरक्षा की उम्मीद किससे करेंगी? इस घटना के बाद कोल्हान क्षेत्र के JLKM साथियों ने तत्काल संज्ञान लेते हुए न्याय और दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर थाना का घेराव किया और लगातार दबाव बनाया। इसके बाद थाना प्रभारी सहित 15 पुलिसकर्मियों को निलंबित किए जाने, ओडी अधिकारी और मुंशी की गिरफ्तारी की कार्रवाई हुई। वहीं, दुष्कर्म के मुख्य आरोपी पुलिस जवान को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। लेकिन सवाल आज भी बरकरार है—क्या केवल निलंबन से पीड़िता को इंसाफ मिल जाएगा? निलंबन कोई सजा नहीं है। इस गंभीर अपराध में संलिप्त पाए जाने वाले सभी दोषियों की सेवा से बर्खास्तगी होनी चाहिए और कानून के तहत कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए। किसी भी दोषी को उसके पद या वर्दी की आड़ में बचने नहीं दिया जाना चाहिए।

मंईयां सम्मान की बात करने वाली सरकार से टाइगर जयराम महतो का सीधा सवाल है ।जब थाने के भीतर ही बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं हैं, तो आखिर यही कैसा महिला सम्मान है? सरकार महिलाओं की सुरक्षा और पीड़िता को न्याय दिलाने की जिम्मेदारी कब निभाएगी? JLKM पार्टी पीड़िता और उसके परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है। हमारी मांग है कि मामले की निष्पक्ष जांच हो, सभी दोषियों की जवाबदेही तय हो और पीड़िता को त्वरित न्याय मिले। न्याय की लड़ाई में कोई समझौता नहीं होगा। दोषी चाहे किसी भी पद पर क्यों न हो, कानून के तहत कार्रवाई होनी चाहिए। महिलाओं की सुरक्षा कोई राजनीतिक नारा नहीं, बल्कि सरकार की बुनियादी जिम्मेदारी है। उक्त जानकारी पार्टी के केंद्रीय मीडिया प्रभारी रमेश कुमार महतो ने दी।

लोकप्रिय

रामगढ़ : बारीडीह पंचायत में JLKM का संगठनात्मक विस्तार, सर्वसम्मति से उमेश बेदिया बने पंचायत अध्यक्ष

सरायकेला : चांडिल-पुरुलिया NH-32/18 पर जामडीह फ्लाईओवर में फिर हादसा, बाइक सवार दो युवक घायल

राजनगर : भीमखंदा सेवा ट्रस्ट की सराहनीय पहल: मेगा निःशुल्क स्वास्थ्य मरीजों एवं रक्तदान शिविर आयोजित, 50 रक्तवीरों ने किया रक्तदान

चाकुलिया में 28 नवंबर से आम लोगों के लिए खुलेगा इकोलॉजिकल बायोडायवर्सिटी पार्क, CM हेमंत सोरेन करेंगे उद्घाटन

चाईबासा : आंगनवाड़ी प्रबंधन समितियों को सक्रिय बनाने की पहल, जनभागीदारी से पोषण एवं बाल विकास सेवाओं को मिलेगी मजबूती

रामगढ़ : मजदूरों की बहाली पर JLKM की पहल रंग लाई, 20 की जॉइनिंग पुरी, शेष 20 की जल्द होगी वापसी — रमेश कुमार महतो

जमशेदपुर : कार्तिक पूर्णिमा पर नदी घाटों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, विधायक सरयू राय ने दोमुहानी संगम में लगाई आस्था की डुबकी

राजनगर : ग्राम पंचायत डुमरडीहा में ग्राम प्रधानों को किया गया सम्मानित, मुखिया निमाय सोरेन ने की सराहना

सरायकेला : धान देखने खेत गए किसान को जंगली हाथियों ने पटक-पटक कर मार डाला

पश्चिमी सिंहभूम : दूरस्थ खरपोस गांव में रक्तदान शिविर का आयोजन, जिले के चार स्थानों पर आयोजित शिविर में कुल 310 यूनिट रक्त संग्रह