सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

जमशेदपुर : गुरुचरण को जयपुर में मिलेगा मुंशी प्रेमचंद ग्लोबल समर्पण समाज गौरव अवार्ड-2026

Jamshedpur: Gurcharan to Receive the Munshi Premchand Global Samarpan Samaj Gaurav Award 2026 in Jaipur.

जमशेदपुर: शहर के युवा कवि व लेखक गुरुचरण महतो अपवाद का चयन मुंशी प्रेमचंद ग्लोबल समर्पण समाज गौरव अवार्ड-2026 हेतु हुआ है जो शहर के लिए गर्व का विषय है। अवार्ड समारोह का यह भव्य आयोजन राजस्थान के राजधानी जयपुर स्थित सेंट्रल संस्कृत विश्वविद्यालय के न्यू ऑडिटोरियम में 22 नवंबर को संपन्न होगा जिसमें मुख्य अतिथि राज्य के उपमुख्यमंत्री डॉ प्रेम चंद बैरवा होंगे। संस्था से प्राप्त जानकारी के अनुसार लेखक गुरुचरण महतो ने बताया कि 16 श्रेणियों में भारत के विभिन्न हिस्सों समेत 8 अन्य देशों के कुल 37 चयनित विभूतियों को पुरस्कृत किया जायेगा जो समाज तथा राष्ट्र हित हेतु अपने-अपने क्षेत्रों में निरंतरता के साथ निःस्वार्थ भाव से उत्कृष्ट कार्य-प्रदर्शन कर रहे हैं। बताते चलें कि मध्यप्रदेश साहित्य अकादमी में कविता प्रस्तुत कर चुके गुरुचरण को अपनी लेखनी के चलते इससे पहले दिल्ली, मथुरा, भोपाल, देहरादून, पटना, भुवनेश्वर, रांची, धनबाद, जमशेदपुर, पुरुलिया, झारग्राम और सरायकेला जैसे कई जगहों से दर्जनों पुरस्कार प्राप्त है। ग्लोबल लेवल पर पुरस्कार हेतु चयन किए जाने पर श्री महतो ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के सम्मान से समाज में लोगों को और अधिक सकारात्मकता के साथ कार्य करने का हौसला व प्रेरणा मिलता है। साथ ही उन्होंने समर्पण संस्था के संस्थापक-अध्यक्ष डॉ दौलत राम माल्या, सचिव कमल नयन खंडेलवाल, संस्था प्रबंधक त्रिलोक माल्या तथा समस्त निर्णायक मंडली के प्रति आभार भी जताया है।


 

लोकप्रिय

रामगढ़ : बारीडीह पंचायत में JLKM का संगठनात्मक विस्तार, सर्वसम्मति से उमेश बेदिया बने पंचायत अध्यक्ष

सरायकेला : चांडिल-पुरुलिया NH-32/18 पर जामडीह फ्लाईओवर में फिर हादसा, बाइक सवार दो युवक घायल

राजनगर : भीमखंदा सेवा ट्रस्ट की सराहनीय पहल: मेगा निःशुल्क स्वास्थ्य मरीजों एवं रक्तदान शिविर आयोजित, 50 रक्तवीरों ने किया रक्तदान

चाकुलिया में 28 नवंबर से आम लोगों के लिए खुलेगा इकोलॉजिकल बायोडायवर्सिटी पार्क, CM हेमंत सोरेन करेंगे उद्घाटन

चाईबासा : आंगनवाड़ी प्रबंधन समितियों को सक्रिय बनाने की पहल, जनभागीदारी से पोषण एवं बाल विकास सेवाओं को मिलेगी मजबूती

रामगढ़ : मजदूरों की बहाली पर JLKM की पहल रंग लाई, 20 की जॉइनिंग पुरी, शेष 20 की जल्द होगी वापसी — रमेश कुमार महतो

जमशेदपुर : कार्तिक पूर्णिमा पर नदी घाटों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, विधायक सरयू राय ने दोमुहानी संगम में लगाई आस्था की डुबकी

राजनगर : ग्राम पंचायत डुमरडीहा में ग्राम प्रधानों को किया गया सम्मानित, मुखिया निमाय सोरेन ने की सराहना

सरायकेला : धान देखने खेत गए किसान को जंगली हाथियों ने पटक-पटक कर मार डाला

पश्चिमी सिंहभूम : दूरस्थ खरपोस गांव में रक्तदान शिविर का आयोजन, जिले के चार स्थानों पर आयोजित शिविर में कुल 310 यूनिट रक्त संग्रह