रामगढ़ : 10 दिनों के अंदर मांगों पर उचित पहल नहीं हुई तो झारखंड उत्खनन परियोजना में ट्रांसपोर्टिंग कार्य ठप करेगा JLKM — रवि कुमार
पत्र के माध्यम से वर्तमान सेल संचालन समिति को पूर्ण रूप से रद्द कर नई सेल संचालन समिति का गठन करने तथा पारदर्शी तरीके से कोयला उठाव सुनिश्चित करने की मांग की गई है।
संगठन ने स्पष्ट किया है कि यदि आगामी 10 दिनों के भीतर प्रबंधन द्वारा मांगों पर उचित पहल नहीं की जाती है, तो JLKM परियोजना में संपूर्ण ट्रांसपोर्टिंग कार्य ठप करने के लिए बाध्य होगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी CCL प्रबंधन की होगी। JLKM ने प्रबंधन से निर्धारित समय-सीमा के भीतर मांगों पर गंभीरतापूर्वक विचार कर आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया है। संगठन का कहना है कि क्षेत्र के लोगों, रैयतों एवं प्रभावितों के हितों की अनदेखी किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पारदर्शी व्यवस्था और स्थानीय हितों की रक्षा के लिए संगठन लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद करता रहेगा। उक्त जानकारी पार्टी के केंद्रीय मीडिया प्रभारी रमेश कुमार महतो ने दिया।

