सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

रामगढ़ : टाइगर जयराम महतो ने सीसीएल प्रबंधन को दी चेतावनी, कहा– रैयतों-विस्थापितों को उनका अधिकार दें, नहीं तो इससे भी बड़ा आंदोलन होगा

Jlkm Ramgarh jairam mahato

*रैयतो- विस्थापितों  को  उनका अधिकारों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं , रोजगार और ठेकेदारी में मिले स्थानीय लोगों की प्राथमिकता:- रवि महतो*

रामगढ़ :  झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के बैनर तले गुरुवार, 05 नवंबर 2026 को झारखंड उत्खनन परियोजना (15 नंबर), लइयो स्थित परियोजना कार्यालय परिसर में रैयतों, विस्थापितों एवं स्थानीय ग्रामीणों की विभिन्न लंबित समस्याओं को लेकर विशाल एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। धरना-प्रदर्शन में मुख्य अतिथि के रूप में मोर्चा के सुप्रीमो सह डुमरी विधायक माननीय डॉ. टाइगर जयराम महतो शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता मोर्चा के केंद्रीय उपाध्यक्ष रवि कुमार महतो ने की, जबकि संचालन मांडू प्रखंड अध्यक्ष सतेंद्र महतो ने किया।

धरना-प्रदर्शन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ. टाइगर जयराम महतो ने CCL प्रबंधन को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि प्रबंधन पुरानी सेल समिति को भंग कर नई सेल समिति का गठन करे। नई समिति में उन्हीं लोगों को शामिल किया जाए, जिनकी जमीन पर आज CCL की परियोजना खड़ी है। उन्होंने कहा कि सेल संचालन में पहली प्राथमिकता रैयतों, विस्थापितों, प्रभावितों एवं स्थानीय ग्रामीणों की होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस खदान से जो कोयला निकल रहा है, वह यहां के रैयतों के पूर्वजों की जमीन से निकल रहा है। इसलिए परियोजना में होने वाले प्रत्येक कार्य में सबसे पहले स्थानीय लोगों को रोजगार और काम का अवसर मिलना चाहिए। स्थानीय लोगों के अधिकारों की अनदेखी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि प्रबंधन इन मांगों पर गंभीरता से पहल नहीं करता है, तो इससे भी बड़ा और उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी कल्पना प्रबंधन ने भी नहीं की होगी। आंदोलन को धार देते हुए मोर्चा के केंद्रीय उपाध्यक्ष रवि कुमार महतो ने कहा कि क्षेत्र के रैयतों, विस्थापितों एवं स्थानीय ग्रामीणों के अधिकारों की अनदेखी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वर्षों से लंबित समस्याओं का अविलंब समाधान होना चाहिए। परियोजना से प्रभावित स्थानीय लोगों को रोजगार, ठेकेदारी एवं अन्य सुविधाओं में उनका उचित अधिकार मिलना चाहिए। उन्होंने प्रबंधन से स्थानीय लोगों के हितों को प्राथमिकता देते हुए सभी लंबित मांगों पर सकारात्मक पहल करने की मांग की। इस विशाल एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन में मोर्चा के केंद्रीय, जिला, प्रखंड एवं पंचायत स्तर के पदाधिकारियों, सक्रिय सदस्यों के साथ बड़ी संख्या में रैयत, विस्थापित, प्रभावित एवं स्थानीय ग्रामीण हजारों की संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर अपने अधिकारों की लड़ाई को निर्णायक मुकाम तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

लोकप्रिय

रामगढ़ : बारीडीह पंचायत में JLKM का संगठनात्मक विस्तार, सर्वसम्मति से उमेश बेदिया बने पंचायत अध्यक्ष

सरायकेला : चांडिल-पुरुलिया NH-32/18 पर जामडीह फ्लाईओवर में फिर हादसा, बाइक सवार दो युवक घायल

राजनगर : भीमखंदा सेवा ट्रस्ट की सराहनीय पहल: मेगा निःशुल्क स्वास्थ्य मरीजों एवं रक्तदान शिविर आयोजित, 50 रक्तवीरों ने किया रक्तदान

चाकुलिया में 28 नवंबर से आम लोगों के लिए खुलेगा इकोलॉजिकल बायोडायवर्सिटी पार्क, CM हेमंत सोरेन करेंगे उद्घाटन

चाईबासा : आंगनवाड़ी प्रबंधन समितियों को सक्रिय बनाने की पहल, जनभागीदारी से पोषण एवं बाल विकास सेवाओं को मिलेगी मजबूती

रामगढ़ : मजदूरों की बहाली पर JLKM की पहल रंग लाई, 20 की जॉइनिंग पुरी, शेष 20 की जल्द होगी वापसी — रमेश कुमार महतो

जमशेदपुर : कार्तिक पूर्णिमा पर नदी घाटों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, विधायक सरयू राय ने दोमुहानी संगम में लगाई आस्था की डुबकी

राजनगर : ग्राम पंचायत डुमरडीहा में ग्राम प्रधानों को किया गया सम्मानित, मुखिया निमाय सोरेन ने की सराहना

सरायकेला : धान देखने खेत गए किसान को जंगली हाथियों ने पटक-पटक कर मार डाला

पश्चिमी सिंहभूम : दूरस्थ खरपोस गांव में रक्तदान शिविर का आयोजन, जिले के चार स्थानों पर आयोजित शिविर में कुल 310 यूनिट रक्त संग्रह