सरायकेला-खरसावां : वृद्धाश्रम में बुजुर्ग माता-पिता और गुरुजनों के साथ अभिषेक सारंगी ने मनाया जन्मदिन, अंगवस्त्र और भोजन पैकेट देकर लिया आशीर्वाद
सरायकेला-खरसावां : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़े समाजसेवी अभिषेक सारंगी ने अपना जन्मदिवस सरायकेला-खरसावां जिले के साहिबगंज स्थित ओल्ड एज होम (वृद्धाश्रम) परिसर में रह रहे बुजुर्ग माता-पिता एवं गुरुजनों के बीच मनाया। इस अवसर पर उन्होंने बुजुर्गों के साथ समय बिताया और अपने हाथों से सभी को अंगवस्त्र एवं भोजन के पैकेट देकर सम्मानित किया। वहीं, वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों ने भी अभिषेक सारंगी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उन्हें अपना आशीर्वाद प्रदान किया।
जन्मदिन के अवसर पर अभिषेक सारंगी ने बुजुर्गों के बीच पहुंचकर उनके साथ खुशियां साझा कीं। उन्होंने सभी से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और उनके साथ समय बिताया। इस दौरान वृद्धाश्रम का माहौल आत्मीयता और अपनत्व से भरा रहा। बुजुर्गों ने उन्हें स्नेह और आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद, स्वस्थ एवं सफल जीवन की कामना की।
मां तारा की पूजा के बाद लिया माता-पिता का आशीर्वाद
अभिषेक सारंगी ने बताया कि उन्होंने अपने जन्मदिवस की शुरुआत अपनी इष्ट देवी मां तारा के दरबार में विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लेने के साथ की। इसके बाद उन्होंने अपने माता-पिता से आशीर्वाद प्राप्त किया। फिर वे साहिबगंज स्थित वृद्धाश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने वहां रह रहे बुजुर्ग माता-पिता एवं गुरुजनों के बीच अपना जन्मदिवस मनाया।
उन्होंने कहा कि जन्मदिन उनके लिए खुशी का दिन है, लेकिन इस खुशी को दूसरों के साथ साझा करने से इसकी महत्ता और बढ़ जाती है। इसी भावना के साथ उन्होंने वृद्धाश्रम में रहने वाले बुजुर्गों के बीच पहुंचकर उनके साथ समय बिताया तथा उन्हें अंगवस्त्र और भोजन के पैकेट भेंट कि

