सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

रामगढ़ : मुख्य अतिथि पनेश्वर कुमार ने किया क्रिकेट महासंग्राम का शुभारंभ, मनुवा इलेवन ने 5 विकेट से दर्ज की शानदार जीत

Ramgarh: Chief Guest Paneshwar Kumar Inaugurates Cricket Mahasangram; Manuwa Eleven Secures a Thrilling 5-Wicket Victory.

रामगढ़ :  सोहराय पर्व के शुभ अवसर पर रामगढ़ नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 06, कैथा स्कूल ग्राउंड में क्रिकेट महासंग्राम टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट में करमा इलेवन और मनुवा इलेवन के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया, जिसमें मनुवा इलेवन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट से जीत हासिल की। मैच में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए निशांत बेदिया को *मैन ऑफ द मैच* का पुरस्कार दिया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में JLKM युवा मोर्चा के केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष सह रामगढ़ विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी पनेश्वर कुमार उपस्थित रहे। वहीं, विशिष्ट अतिथि के रूप में JLKM के केंद्रीय मीडिया प्रभारी रमेश कुमार महतो, युवा मोर्चा के केंद्रीय सचिव सहदेव महतो, रामगढ़ प्रखंड अध्यक्ष सूरज कुमार, दुलमी प्रखंड अध्यक्ष संजय महतो, चितरपुर प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप कुशवाहा, गोला प्रखंड अध्यक्ष आनंद महतो एवं सुमन महतो उपस्थित रहे।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि पनेश्वर कुमार ने कहा कि क्रिकेट टूर्नामेंट केवल एक खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि युवाओं में खेल भावना, अनुशासन, एकता, भाईचारा और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का सशक्त माध्यम है। ऐसे आयोजन ग्रामीण क्षेत्रों की छिपी हुई खेल प्रतिभाओं को निखारने और युवाओं को सकारात्मक दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।उन्होंने कहा कि खेल हमें टीम भावना के साथ आगे बढ़ना सिखाता है। जीत का श्रेय पूरी टीम को जाता है, जबकि हार से सीख लेकर आगे बढ़ना ही सच्चे खिलाड़ी की पहचान है। हमारा उद्देश्य केवल खेलना और जीतना नहीं, बल्कि युवा प्रतिभाओं को सम्मान देना, खेल संस्कृति को बढ़ावा देना तथा स्वस्थ और नशामुक्त समाज का निर्माण करना भी है। कार्यक्रम में डब्लू महतो एवं पिंटू कुमार सहित अनेक खेलप्रेमी उपस्थित रहे। आयोजन समिति के संयोजक शिव कुड़मी, अध्यक्ष सुमन कुमार महतो, सचिव मनीष कुमार महतो, कोषाध्यक्ष टिकु पटेल, उपाध्यक्ष आशीष कुमार महतो, सहसचिव रोमियो पटेल एवं उपकोषाध्यक्ष शिबू कुमार महतो ने आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं, संरक्षक के रूप में देवधारी महतो, सुदर्शन महतो, रामप्रकाश महतो, ध्यानचंद महतो, संतोष महतो, सिकंदर महतो एवं मुनिनाथ महतो सहित सैकड़ों ग्रामीण और खेलप्रेमी उपस्थित रहे। सोहराय पर्व के अवसर पर आयोजित इस क्रिकेट महासंग्राम ने ग्रामीण क्षेत्र में खेल के प्रति उत्साह, आपसी सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया।

लोकप्रिय

रामगढ़ : बारीडीह पंचायत में JLKM का संगठनात्मक विस्तार, सर्वसम्मति से उमेश बेदिया बने पंचायत अध्यक्ष

सरायकेला : चांडिल-पुरुलिया NH-32/18 पर जामडीह फ्लाईओवर में फिर हादसा, बाइक सवार दो युवक घायल

राजनगर : भीमखंदा सेवा ट्रस्ट की सराहनीय पहल: मेगा निःशुल्क स्वास्थ्य मरीजों एवं रक्तदान शिविर आयोजित, 50 रक्तवीरों ने किया रक्तदान

चाकुलिया में 28 नवंबर से आम लोगों के लिए खुलेगा इकोलॉजिकल बायोडायवर्सिटी पार्क, CM हेमंत सोरेन करेंगे उद्घाटन

चाईबासा : आंगनवाड़ी प्रबंधन समितियों को सक्रिय बनाने की पहल, जनभागीदारी से पोषण एवं बाल विकास सेवाओं को मिलेगी मजबूती

रामगढ़ : मजदूरों की बहाली पर JLKM की पहल रंग लाई, 20 की जॉइनिंग पुरी, शेष 20 की जल्द होगी वापसी — रमेश कुमार महतो

जमशेदपुर : कार्तिक पूर्णिमा पर नदी घाटों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, विधायक सरयू राय ने दोमुहानी संगम में लगाई आस्था की डुबकी

राजनगर : ग्राम पंचायत डुमरडीहा में ग्राम प्रधानों को किया गया सम्मानित, मुखिया निमाय सोरेन ने की सराहना

सरायकेला : धान देखने खेत गए किसान को जंगली हाथियों ने पटक-पटक कर मार डाला

पश्चिमी सिंहभूम : दूरस्थ खरपोस गांव में रक्तदान शिविर का आयोजन, जिले के चार स्थानों पर आयोजित शिविर में कुल 310 यूनिट रक्त संग्रह