सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

रामगढ़ : श्री राम पावर एंड स्टील में 40 मजदूरों को बिना पूर्व सूचना नौकरी से हटाने का आरोप, JLKM ने उपायुक्त व श्रम अधीक्षक से की न्याय की मांग

Ramgarh jlkm

रामगढ़ :-  रामगढ़ जिले के मुरपा, कुजू स्थित श्री राम पावर एंड स्टील प्राइवेट लिमिटेड में कार्यरत लगभग 40 मजदूरों को बिना किसी पूर्व सूचना के नौकरी से हटाए जाने तथा श्रम कानूनों के तहत मिलने वाली सुविधाओं से वंचित रखने का मामला को लेकर JLKM के नेतृत्व में हटाए गए कार्यरत मजदूर रामगढ़ के उपायुक्त एवं श्रम अधीक्षक महोदय रामगढ़ को आवेदन सौंपकर न्याय एवं उचित कार्रवाई की मांग की है। 

जिसका  जनता दरबार प्राप्ति रसीद CMP001947 है। मजदूरों ने कहा कि लगभग एक महीने पहले फैक्ट्री प्रबंधन ने करीब 40 मजदूरों को बिना पूर्व सूचना के काम से हटा दिया था। एवं अब तक उन्हें काम पर वापस नहीं लिया गया है। इसके अतिरिक्त, उन्हें पीएफ (PF) एवं ईएसआई (ESI) जैसी सुविधाएं, कार्यस्थल पर आवश्यक सुरक्षा मानक तथा नियमानुसार न्यूनतम मजदूरी का लाभ भी नहीं मिल रहा है। मजदूरों ने बताया कि रोजगार छिन जाने और कानूनी सुविधाओं से वंचित रहने के कारण उनके परिवारों के सामने गंभीर आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। नियमित रोजगार के अभाव में परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल हो रहा है। प्रभावित मजदूरों ने जिला प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, फैक्ट्री प्रबंधन के विरुद्ध नियमानुसार उचित कार्रवाई करने, मजदूरों को न्याय दिलाने, बकाया देय राशि एवं अन्य वैधानिक लाभ दिलाने तथा श्रम कानूनों का अनुपालन सुनिश्चित कराने की मांग की है। मौके पर मुख्य रूप से जेएलकेएम के केंद्रीय उपाध्यक्ष रवि कुमार महतो, रूपा महतो,केंद्रीय मीडिया प्रभारी रमेश कुमार महतो, केंद्रीय महासचिव लीलावती महतो, केंद्रीय सचिव लक्ष्मण महतो, जिला उपाध्यक्ष कुलदीप महतो, जिला मीडिया प्रभारी तुलेश्वर महतो, टेक्लाल महतो, गणेश महतो तथा लेबर में मुख्य रूप से सहदेव महतो,ओम प्रकाश, निरंजन महतो,सोमर महतो,मुनेश्वर महतो, शिवशंकर प्रसाद,तुलसी महतो,प्रेमनाथ महतो,मानकी महतो,डालचंद महतो,सुरेश महतो,बासदेव महतो,राजू महतो, बबलू मांझी,किटका मांझी बबलू मांझी ,हरेलाल मांझी,खेमलाल मुण्डा,करणदास,राममनोहर,संजय मांझी,गुलाबी रजक,बलेश्वर महतो,बिनोद किस्कू,करण करमाली,कपीलदेव महतो, जीबाधन महतोमहेन्द्र महतो,टेकलाल महतो,माघा महतो,कृष्णा किस्कू, जेन किस्कू,लवेश मुर्मू,सिकन्दर महतो उपस्थित थे। मजदूरों ने जिला प्रशासन से मामले में शीघ्र हस्तक्षेप कर प्रभावित परिवारों को राहत दिलाने की अपील की है।

लोकप्रिय

रामगढ़ : बारीडीह पंचायत में JLKM का संगठनात्मक विस्तार, सर्वसम्मति से उमेश बेदिया बने पंचायत अध्यक्ष

सरायकेला : चांडिल-पुरुलिया NH-32/18 पर जामडीह फ्लाईओवर में फिर हादसा, बाइक सवार दो युवक घायल

राजनगर : भीमखंदा सेवा ट्रस्ट की सराहनीय पहल: मेगा निःशुल्क स्वास्थ्य मरीजों एवं रक्तदान शिविर आयोजित, 50 रक्तवीरों ने किया रक्तदान

चाकुलिया में 28 नवंबर से आम लोगों के लिए खुलेगा इकोलॉजिकल बायोडायवर्सिटी पार्क, CM हेमंत सोरेन करेंगे उद्घाटन

चाईबासा : आंगनवाड़ी प्रबंधन समितियों को सक्रिय बनाने की पहल, जनभागीदारी से पोषण एवं बाल विकास सेवाओं को मिलेगी मजबूती

रामगढ़ : मजदूरों की बहाली पर JLKM की पहल रंग लाई, 20 की जॉइनिंग पुरी, शेष 20 की जल्द होगी वापसी — रमेश कुमार महतो

जमशेदपुर : कार्तिक पूर्णिमा पर नदी घाटों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, विधायक सरयू राय ने दोमुहानी संगम में लगाई आस्था की डुबकी

राजनगर : ग्राम पंचायत डुमरडीहा में ग्राम प्रधानों को किया गया सम्मानित, मुखिया निमाय सोरेन ने की सराहना

सरायकेला : धान देखने खेत गए किसान को जंगली हाथियों ने पटक-पटक कर मार डाला

पश्चिमी सिंहभूम : दूरस्थ खरपोस गांव में रक्तदान शिविर का आयोजन, जिले के चार स्थानों पर आयोजित शिविर में कुल 310 यूनिट रक्त संग्रह