सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

राजनगर : विश्व विकास लक्ष्मी क्लब चापड़ा में गाजे - बजे के साथ मां लक्ष्मी का हुआ विसर्जन

Rajnagar

राजनगर : विश्व विकास लक्ष्मी क्लब चापड़ा की ओर से तीन दिवसीय धन की देवी मां लक्ष्मी पूजा भक्ति एवं आस्था के साथ पूजा  संपन्न हुई। पूजा के अंतिम दिन मां लक्ष्मी की प्रतिमा का गाजे बजे के साथ विसर्जन किया गया। इस दौरान पूरा गांव भक्तिमय  वातावरण में सरोवर नजर आया। महिला पुरुषों ने उत्साह पूर्वक विसर्जन जुलूस में भाग लिया और नाचते गाते हुए पूरे गांव का भ्रमण करते हुए आगे बढ़े। गांव का वातावरण मां लक्ष्मी के जयकारा और भक्ति संगीत से गूंज उठा। इसके विसर्जन यात्रा तालाब पहुंची ,जहां श्रद्धा और धार्मिक रीति रिवाज के साथ मां लक्ष्मी की प्रतिमा का विसर्जन किया गया।भक्तों ने नम आंखों से मां की विदाई दी और अगले वर्ष से माता के आगमन की कामना की।

तीन दिवसीय पूजा के दौरान गांव में धार्मिक उत्सव का माहौल बना रहा महिला निर्जला उपवास रखकर धन की देवी मां लक्ष्मी की विधिवत पूजा अर्चना की। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने अपने परिवार की सुख-शांति समृद्धि खुशहाली और रोगों से मुक्ति के लिए मां लक्ष्मी से प्रार्थना की। भक्तों ने माता के चरणों में श्रद्धा अर्पित करते हुए परिवार और समाज के कल्याण की कामना की।

 दो दिनों तक भंडारे का आयोजन कर सभी श्रद्धालुओं को खीर खिचड़ी एवं प्रसाद  दिया गया।

लक्ष्मी पूजा को सफल आयोजन के लिए क्लब के अध्यक्ष - नरसिंह महतो, सचिव - संजय महतो , कोषाध्यक्ष -  राम चंद्र महतो सदस्य- पूर्ण चंद महतो, नारायण महतो,बुगलू महतो, काला बाबू हो, लीलू महतो, दुखी महतो, करमू महतो गणेश सुन्नी , अमन सुंडी, सिमनतन कैर्वत , कोदा सरदार , मोहित कैर्वत , अजय महतो ,विरसिंह महतो , प्रेमचंद महतो एवं ग्रामवासी का सहरनीय योगदान रहा।

लोकप्रिय

रामगढ़ : बारीडीह पंचायत में JLKM का संगठनात्मक विस्तार, सर्वसम्मति से उमेश बेदिया बने पंचायत अध्यक्ष

सरायकेला : चांडिल-पुरुलिया NH-32/18 पर जामडीह फ्लाईओवर में फिर हादसा, बाइक सवार दो युवक घायल

राजनगर : भीमखंदा सेवा ट्रस्ट की सराहनीय पहल: मेगा निःशुल्क स्वास्थ्य मरीजों एवं रक्तदान शिविर आयोजित, 50 रक्तवीरों ने किया रक्तदान

चाकुलिया में 28 नवंबर से आम लोगों के लिए खुलेगा इकोलॉजिकल बायोडायवर्सिटी पार्क, CM हेमंत सोरेन करेंगे उद्घाटन

चाईबासा : आंगनवाड़ी प्रबंधन समितियों को सक्रिय बनाने की पहल, जनभागीदारी से पोषण एवं बाल विकास सेवाओं को मिलेगी मजबूती

रामगढ़ : मजदूरों की बहाली पर JLKM की पहल रंग लाई, 20 की जॉइनिंग पुरी, शेष 20 की जल्द होगी वापसी — रमेश कुमार महतो

जमशेदपुर : कार्तिक पूर्णिमा पर नदी घाटों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, विधायक सरयू राय ने दोमुहानी संगम में लगाई आस्था की डुबकी

राजनगर : ग्राम पंचायत डुमरडीहा में ग्राम प्रधानों को किया गया सम्मानित, मुखिया निमाय सोरेन ने की सराहना

सरायकेला : धान देखने खेत गए किसान को जंगली हाथियों ने पटक-पटक कर मार डाला

पश्चिमी सिंहभूम : दूरस्थ खरपोस गांव में रक्तदान शिविर का आयोजन, जिले के चार स्थानों पर आयोजित शिविर में कुल 310 यूनिट रक्त संग्रह