सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

JLKM के प्रयास से लारी उप-स्वास्थ्य केंद्र की झाड़ियों की हुई सफाई, ग्रामीणों में खुशी की लहर — पांडव महतो

Jlkm Ramgarh

JLKM की पहल रंग लाई: चार वर्षों से बंद लारी उप-स्वास्थ्य केंद्र परिसर की हुई सफाई, जल्द चालू होने की जगी उम्मीद

रामगढ़ : झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के केंद्रीय मीडिया प्रभारी रमेश कुमार महतो ने कहा कि JLKM रामगढ़ जिला प्रवक्ता पाण्डव कुमार महतो के नेतृत्व में लारी स्थित उप-स्वास्थ्य केंद्र की बदहाल स्थिति को लेकर उठाई गई आवाज का सकारात्मक असर देखने को मिला है। विगत चार वर्षों से भवन बनकर तैयार होने के बावजूद यह उप-स्वास्थ्य केंद्र चालू नहीं हो पाया था। देखरेख के अभाव में परिसर में झाड़ियां उग आई थीं और पूरा परिसर जंगल का रूप ले चुका था। इस गंभीर समस्या को लेकर JLKM की ओर से  1 सितंबर 2026 को रामगढ़ के उपायुक्त के जनता दरबार में ज्ञापन सौंपकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की गई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए रामगढ़ के उपायुक्त एवं सिविल सर्जन की पहल पर दिनांक 27 एवं 28 अक्टूबर 2026 को जेसीबी मशीन के माध्यम से उप-स्वास्थ्य केंद्र परिसर में उगी झाड़ियों की सफाई कराई गई। सफाई कार्य शुरू होने से स्थानीय ग्रामीणों में खुशी की लहर है। ग्रामीणों को उम्मीद जगी है कि जल्द ही उप-स्वास्थ्य केंद्र को चालू किया जाएगा, जिससे आसपास के लोगों को प्राथमिक उपचार एवं स्वास्थ्य सेवाओं के लिए दूर-दराज के अस्पतालों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। इससे ग्रामीणों को समय और पैसे की बचत के साथ-साथ बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं भी मिल सकेंगी। ग्रामीणों से सूचना मिलने के बाद दिनांक  27 अक्टूबर 2026 को JLKM के नेताओं ने उप-स्वास्थ्य केंद्र का पुनः निरीक्षण किया और वहां की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान नेताओं ने उम्मीद जताई कि परिसर की सफाई के बाद अब संबंधित विभाग जल्द से जल्द स्वास्थ्य केंद्र को चालू करने की दिशा में ठोस पहल करेगा JLKM नेताओं ने कहा कि जनहित से जुड़े मुद्दों को उठाना और आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराना संगठन की प्राथमिकता है। लारी उप-स्वास्थ्य केंद्र का चालू होना क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए बड़ी राहत साबित होगा। संगठन इस दिशा में आगे भी आवश्यक पहल करता रहेगा। मौके पर उपस्थित लोग JLKM जिला सचिव अमरदीप चौधरी, गोला प्रखंड सचिव परमेश्वर महतो, ग्रामीण निशा देवी, पूनम देवी, रूबा देवी, अरुण कुमार, बड़की पोना पंचायत अध्यक्ष विश्वजीत कुमार सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।

लोकप्रिय

रामगढ़ : बारीडीह पंचायत में JLKM का संगठनात्मक विस्तार, सर्वसम्मति से उमेश बेदिया बने पंचायत अध्यक्ष

सरायकेला : चांडिल-पुरुलिया NH-32/18 पर जामडीह फ्लाईओवर में फिर हादसा, बाइक सवार दो युवक घायल

राजनगर : भीमखंदा सेवा ट्रस्ट की सराहनीय पहल: मेगा निःशुल्क स्वास्थ्य मरीजों एवं रक्तदान शिविर आयोजित, 50 रक्तवीरों ने किया रक्तदान

चाकुलिया में 28 नवंबर से आम लोगों के लिए खुलेगा इकोलॉजिकल बायोडायवर्सिटी पार्क, CM हेमंत सोरेन करेंगे उद्घाटन

चाईबासा : आंगनवाड़ी प्रबंधन समितियों को सक्रिय बनाने की पहल, जनभागीदारी से पोषण एवं बाल विकास सेवाओं को मिलेगी मजबूती

रामगढ़ : मजदूरों की बहाली पर JLKM की पहल रंग लाई, 20 की जॉइनिंग पुरी, शेष 20 की जल्द होगी वापसी — रमेश कुमार महतो

जमशेदपुर : कार्तिक पूर्णिमा पर नदी घाटों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, विधायक सरयू राय ने दोमुहानी संगम में लगाई आस्था की डुबकी

राजनगर : ग्राम पंचायत डुमरडीहा में ग्राम प्रधानों को किया गया सम्मानित, मुखिया निमाय सोरेन ने की सराहना

सरायकेला : धान देखने खेत गए किसान को जंगली हाथियों ने पटक-पटक कर मार डाला

पश्चिमी सिंहभूम : दूरस्थ खरपोस गांव में रक्तदान शिविर का आयोजन, जिले के चार स्थानों पर आयोजित शिविर में कुल 310 यूनिट रक्त संग्रह