सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खरसावां : डंगलटांड गांव में फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन समारोह में पहुंचे भाजपा नेता हरेलाल महतो, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

Football game

खरसावां प्रखंड अंतर्गत कृष्णापुर पंचायत के डंगलटांड गांव में मां लक्ष्मी नव युवक संघ की ओर से आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन उत्साह और खेल भावना के साथ हुआ।

 प्रतियोगिता के समापन समारोह में भाजपा नेता हरेलाल महतो मुख्य रूप से शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया और खेल के प्रति उनके समर्पण की सराहना की। इससे पूर्व भाजपा नेता हरेलाल महतो ने मां लक्ष्मी मंदिर में माथा टेक कर क्षेत्र में खुशहाली एवं समृद्ध की कामना की। 

फुटबॉल प्रतियोगिता को संबोधित करते हुए हरेलाल महतो ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह की खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन से स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि फुटबॉल ग्रामीण क्षेत्रों में लोकप्रिय खेल है और ऐसे आयोजनों से युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ती है। खिलाड़ियों को निरंतर अभ्यास करते हुए अपने खेल में सुधार करना चाहिए, ताकि वे भविष्य में बड़े स्तर पर क्षेत्र का नाम रोशन कर सकें। मौके पर कमेटी के सदस्य एवं खेल प्रेमी उपस्थित थे।

लोकप्रिय

रामगढ़ : बारीडीह पंचायत में JLKM का संगठनात्मक विस्तार, सर्वसम्मति से उमेश बेदिया बने पंचायत अध्यक्ष

सरायकेला : चांडिल-पुरुलिया NH-32/18 पर जामडीह फ्लाईओवर में फिर हादसा, बाइक सवार दो युवक घायल

राजनगर : भीमखंदा सेवा ट्रस्ट की सराहनीय पहल: मेगा निःशुल्क स्वास्थ्य मरीजों एवं रक्तदान शिविर आयोजित, 50 रक्तवीरों ने किया रक्तदान

चाकुलिया में 28 नवंबर से आम लोगों के लिए खुलेगा इकोलॉजिकल बायोडायवर्सिटी पार्क, CM हेमंत सोरेन करेंगे उद्घाटन

चाईबासा : आंगनवाड़ी प्रबंधन समितियों को सक्रिय बनाने की पहल, जनभागीदारी से पोषण एवं बाल विकास सेवाओं को मिलेगी मजबूती

रामगढ़ : मजदूरों की बहाली पर JLKM की पहल रंग लाई, 20 की जॉइनिंग पुरी, शेष 20 की जल्द होगी वापसी — रमेश कुमार महतो

जमशेदपुर : कार्तिक पूर्णिमा पर नदी घाटों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, विधायक सरयू राय ने दोमुहानी संगम में लगाई आस्था की डुबकी

राजनगर : ग्राम पंचायत डुमरडीहा में ग्राम प्रधानों को किया गया सम्मानित, मुखिया निमाय सोरेन ने की सराहना

सरायकेला : धान देखने खेत गए किसान को जंगली हाथियों ने पटक-पटक कर मार डाला

पश्चिमी सिंहभूम : दूरस्थ खरपोस गांव में रक्तदान शिविर का आयोजन, जिले के चार स्थानों पर आयोजित शिविर में कुल 310 यूनिट रक्त संग्रह