सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

चक्रवात ‘अर्नब’ का असर: रांची में 28 से 30 अक्टूबर तक बारिश की संभावना, ऑरेंज अलर्ट जारी

रांची: चक्रवात ‘अर्नब’ के प्रभाव से राजधानी रांची में 28 से 30 अक्टूबर तक लगातार बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने इसे देखते हुए रांची के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। संभावित खराब मौसम को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है।

निचले इलाकों में जलजमाव की आशंका

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, लगातार बारिश के कारण रांची के निचले इलाकों और सड़कों पर जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। कच्चे मकानों, झुग्गी-झोपड़ियों और कमजोर संरचनाओं को आंशिक या भारी नुकसान पहुंचने की आशंका है। इसके अलावा, नदियों और बड़े नालों का जलस्तर बढ़ने से निचले क्षेत्रों में बाढ़ जैसी स्थिति बन सकती है।

खड़ी फसलों को भी हो सकता है नुकसान

लगातार बारिश से खेतों में पानी जमा होने की संभावना है, जिससे किसानों की खड़ी फसलों को नुकसान पहुंच सकता है। संभावित जोखिम को देखते हुए प्रशासन ने संबंधित विभागों को सतर्क रहने और जरूरी तैयारियां पूरी रखने का निर्देश दिया है।

उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए निगरानी के निर्देश

रांची के उपायुक्त मंजुनाथ भजन्त्री ने सभी संबंधित अधिकारियों को मौसम की स्थिति पर लगातार नजर रखने और आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। उन्होंने आपदा प्रबंधन, राजस्व, नगर निगम, पुलिस, स्वास्थ्य, विद्युत, जल संसाधन समेत अन्य संबंधित विभागों को 28 से 30 अक्टूबर तक विशेष सतर्कता बरतने को कहा है।

नदियों और जलजमाव वाले क्षेत्रों की होगी मॉनिटरिंग

प्रशासन की ओर से निचले इलाकों, जलजमाव वाले क्षेत्रों, नदियों और बड़े नालों की नियमित निगरानी करने का निर्देश दिया गया है। इसका उद्देश्य किसी भी संभावित आपात स्थिति में समय रहते आवश्यक कार्रवाई करना और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।


लोकप्रिय

रामगढ़ : बारीडीह पंचायत में JLKM का संगठनात्मक विस्तार, सर्वसम्मति से उमेश बेदिया बने पंचायत अध्यक्ष

सरायकेला : चांडिल-पुरुलिया NH-32/18 पर जामडीह फ्लाईओवर में फिर हादसा, बाइक सवार दो युवक घायल

राजनगर : भीमखंदा सेवा ट्रस्ट की सराहनीय पहल: मेगा निःशुल्क स्वास्थ्य मरीजों एवं रक्तदान शिविर आयोजित, 50 रक्तवीरों ने किया रक्तदान

चाकुलिया में 28 नवंबर से आम लोगों के लिए खुलेगा इकोलॉजिकल बायोडायवर्सिटी पार्क, CM हेमंत सोरेन करेंगे उद्घाटन

चाईबासा : आंगनवाड़ी प्रबंधन समितियों को सक्रिय बनाने की पहल, जनभागीदारी से पोषण एवं बाल विकास सेवाओं को मिलेगी मजबूती

रामगढ़ : मजदूरों की बहाली पर JLKM की पहल रंग लाई, 20 की जॉइनिंग पुरी, शेष 20 की जल्द होगी वापसी — रमेश कुमार महतो

जमशेदपुर : कार्तिक पूर्णिमा पर नदी घाटों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, विधायक सरयू राय ने दोमुहानी संगम में लगाई आस्था की डुबकी

राजनगर : ग्राम पंचायत डुमरडीहा में ग्राम प्रधानों को किया गया सम्मानित, मुखिया निमाय सोरेन ने की सराहना

सरायकेला : धान देखने खेत गए किसान को जंगली हाथियों ने पटक-पटक कर मार डाला

पश्चिमी सिंहभूम : दूरस्थ खरपोस गांव में रक्तदान शिविर का आयोजन, जिले के चार स्थानों पर आयोजित शिविर में कुल 310 यूनिट रक्त संग्रह