रामगढ़ : 11 सूत्री मांगों पर वार्ता के लिए सैकड़ों लोग पहुंचे, लेकिन बिना सूचना अनुपस्थित रहे परियोजना पदाधिकारी लइयो
रामगढ़ : आज झारखंड ओपनकास्ट परियोजना (JOCP), लइयो स्थित परियोजना कार्यालय में परियोजना पदाधिकारी द्वारा पत्रांक Ref. No. P.O/JOCP/2026-27/1391, दिनांक 18.10.2026 के आलोक में 11 सूत्री मांगों पर विचार-विमर्श हेतु बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक में शामिल होने के लिए रैयतों, विस्थापितों, प्रभावित ग्रामीणों, बेरोजगार युवाओं एवं JLKM के कार्यकर्ताओं सहित सैकड़ों की संख्या में लोग परियोजना कार्यालय पहुंचे। लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति यह रही कि परियोजना पदाधिकारी बिना किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित रहे। यदि किसी अपरिहार्य कारण से बैठक को स्थगित या रद्द करना था, तो संबंधित लोगों को इसकी पूर्व सूचना देना परियोजना प्रबंधन की जिम्मेदारी थी। सैकड़ों लोगों का समय, श्रम और पैसा खर्च कर बैठक में पहुंचना और उसके बाद जिम्मेदार अधिकारी का बिना सूचना अनुपस्थित रहना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण एवं जनभावनाओं के प्रति असंवेदनशील रवैया है। यह व्यवहार लोकतांत्रिक संवाद की भावना के विपरीत है और तानाशाही रवैये को दर्शाता है। रैयतों, विस्थापितों, प्रभावित ग्रामीणों एवं स्थानीय बेरोजगार युवाओं के हक-अधिकार से जुड़े गंभीर मुद्दों पर इस तरह की लापरवाही किसी भी परिस्थिति में उचित नहीं है। JLKM मांग करती है कि परियोजना प्रबंधन इस मामले को गंभीरता से लेते हुए 11 सूत्री मांगों पर वार्ता के लिए शीघ्र नई तिथि निर्धारित करे तथा सभी संबंधित पक्षों को इसकी लिखित सूचना दे। स्थानीय लोगों के हक-अधिकार और रोजगार से जुड़े मुद्दों को अनदेखा करना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
रैयतों, विस्थापितों, प्रभावित ग्रामीणों एवं बेरोजगार युवाओं के अधिकारों की लड़ाई जारी रहेगी। मौके पर मुख्य रूप से जेएलकेएम केंद्रीय उपाध्यक्ष रवि कुमार महतो, केंद्रीय मीडिया प्रभारी रमेश कुमार महतो, केंद्रीय महासचिव लीलावती महतो, केंद्रीय सचिव आनंद सागर,लक्ष्मण महतो, जिला कोषाध्यक्ष सुरेंद्र महतो, जिले मीडिया प्रभारी तुलेश्वर महतो, जिला उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार, जिला सचिव नन्द किशोर महतो, रंजीत कुमार महतो, शेखर महतो, दिनेश कुमार, अनूप महतो, रोहित महतो, सुदाम महतो, मोहन महतो, रूपचंद कुमार, भागीरथ कुमार, प्रकाश कुमार, राकेश महतो, मुकेश कुमार, नागेश्वर महतो, छोटन महतो, राजेंद्र कुमार, राजू कुमार, मिथलेश कुमार, सुखदेव महतो, संदीप कुमार, आजाद महतो, नागेन्द्र कुमार, सुमन महतो, सूरज कुमार, संतोष कुमार, रवि कुमार, पवन कुमार, गुड्डू कुमार, दामोदर घटवार, विक्रम कुमार, सुमन सिंह समेत रैयत,विस्थापित, प्रभावित सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे ।


