रांची: 15वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता 2026-27 में गुरुवार को खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए। झारखंड पुलिस की मेजबानी में रांची में आयोजित इस प्रतियोगिता के पहले दिन CISF की बासंती महतो ने रिकर्व महिला वर्ग में शानदार निशानेबाजी करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
रिकर्व महिला वर्ग के 70 मीटर के प्रथम चरण में CISF की बासंती महतो ने 334 अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं, असम राइफल्स की प्रमिला दैमरी ने 329 अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल करते हुए रजत पदक जीता, जबकि ITBP की सोनाली बसुमतारी ने 322 अंक अर्जित कर कांस्य पदक अपने नाम किया।
प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश पुलिस की दीपिका पांडे ने भी शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने इंडियन राउंड महिला वर्ग में समग्र परिणाम के आधार पर स्वर्ण पदक हासिल किया।
वहीं, पुरुष रिकर्व वर्ग में ITBP के मुकेश बोरो ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 337 अंक प्राप्त किए और स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। प्रतियोगिता के पहले दिन खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन से मुकाबले में रोमांच देखने को मिला।
