सरायकेला : श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमिटी जामजोड़ा के द्वारा आयोजित दुर्गा पूजा धूमधाम से हुआ समापन
सरायकेला : श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमिटी जामजोड़ा के द्वारा आयोजित दुर्गा पूजा धूमधाम से हुआ समापन । नवरात्रि के सप्तमी के दिन कलश यात्रा निकाली गई कलश यात्रा में 301 महिलाएं सफेद रंग के वस्त्र धारण कर सामिल हुए। दुर्गा मंदिर से गाजे बाजे के साथ कलश लेकर तालाब गए, पुजारी विधिवत पूजा अर्चना कर पवित्र जल लेकर कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। कलश लेकर भ्रमण करते पूजा स्थल पर पहुंचे वहां पुजारी ने वैदिक मंत्र उच्चारण कर विधिवत कलश को स्थापित कर पूजा अर्चना किया गया। पूजा के दौरान फल ,मिठाई, केला ,बेल पत्र को चढ़ाए गए सभी श्रद्धालुओं ने सुख- समृद्धि एवं रोग निवारण के लिए मन्नत मांगे। भक्त जो सच्चे मन से मां दुर्गा का पूजा करते हैं मां उसे हर कामना पूरा करती है।
कमेटी के अध्यक्ष शंकर प्रताप सिंह देव ने कहा कि वर्ष 1988 से मां दुर्गा पूजा का शुभारंभ किया गया है प्रत्येक साल धूमधाम से मां दुर्गा का प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की जाती है। दुर्गा पूजा में अष्टमी से लेकर दसवीं तक प्रतिदिन संस्कृत कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। सभी श्रद्धालुओं को प्रतिदिन प्रसाद एवं खीर खिचड़ी दिया जाता है।
समिति के सचिव संतोष कुमार महतो ने कहा कि मां दुर्गा ने महिषासुर नामक को संहार किया था,जो भगवान ब्रह्मा का वरदान पाकर काफी शक्तिशाली हो गया था, कोई भी देवता दानव उस पर विजय प्राप्त नहीं कर सके। वरदान पाकर वह स्वर्ग लोक में देवताओं को परेशान करने लगा और पृथ्वी पर आतंक मचाने लगा। उसने स्वर्ग में एक वार अचानक आक्रमण कर दिया और इंद्र को परास्त कर स्वर्ग पर कब्जा कर लिया था। सभी देवता परेशान होकर त्रिमूर्ति, ब्रह्मा, विष्णु और महेश्वर के पास सहायता के लिए पहुंचे। सारे देवताओं ने मिलकर उसे हराने के लिए युद्ध किया। परंतु हार गए कोई उपाय न मिलने पर देवताओं ने उसके विनाश के लिए देवी दुर्गा का सृजन किया। देवी दुर्गा ने महिषासुर पर आक्रमण कर उसे नौ दिनों तक युद्ध किया और दसवें दिनों में युद्ध में वध कर दिया यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक है।
समिति के चेयरमैन रविंद कुमार पाण्डे ने कहा कि दुर्गा पूजा में तीन दिनों संस्कृतिक कार्यक्रम के साथ खेलकूद प्रतियोगिता, भोजन संगीत का आयोजन किया। जो सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वालों को कमेटी की ओर से पुरस्कृत किया गया। आसपास -दूरदराज से 50 हजारों की संख्या में दर्शकगण पहुंचते हैं ,जो भोजन संगीत क्रार्यक्रम को देखकर मंत्रमुक्त होकर खुशी से झूम उठे।
दुर्गा पूजा को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष - वीरेंद्र कुमार पांडे , उपाध्यक्ष - सचिंद्र नाथ महतो, संजय कुमार महतो, गोविंद महतो कमला देवी ,सचिव - संतोष कुमार महतो , उपसचिव - सुभाष महतो, बिकराम मार्डी, अनिल महतो,रानी देवी , कोषाध्यक्ष - रविन्द्र नाथ महतो , जागेन महतो, जय प्रताप सिंह देव, देवेंद्र महतो, उपकोषाध्यक्ष -विजय कुमार महतो , तिलक कुमार पति, रजनीकांत महतो , रेणुका महतो, सदस्य - कोरमु टुडू , हरिपद महतो , सदाशिव महतो, गोपाल पांडे, कमिटी के सभी सदस्यगण एवं ग्रामवासीयों का सहयोग।
